Xiaomi का लॉन्च इवेंट आज, MI A2 और MI A2 Lite होंगे लॉन्च
> नई दिल्ली
Xiaomi आज यानी 24 जुलाई को अपना ग्लोबल लॉन्च इवेंट स्पेन के मैड्रिड शहर में आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी कई नए प्रॉडक्ट्स को लोगों के सामने पेश कर सकती है। लोगों की नजरें कंपनी के MI A2 और MI A2 Lite स्मार्टफोन पर होंगी। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में पहले से खबरें थीं कि कंपनी अपने ग्लोबल इवेंट में दोनों को लॉन्च करेगी।
दोनों हैंडसेट्स गूगल के ऐंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। लॉन्च से पहले ही इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है, वहीं मी ए2 लाइट स्मार्टफोन में 5.84 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन होगी।

> MI A2 और MI A2 Lite संभावित कीमत
ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के मुताबिक,शाओमी मी ए2 और मी ए2 लाइट स्मार्टफोन्सक्रमशः 1,299 रोमानियन लीयू और 943 रोमानियन लीयू है। मी ए2 स्मार्टफोन दो मेमरी वेरियंट्स में आएगा। मी ए2 के 4GB+32GB वेरियंट की कीमत 1,288 रोमानियन लीयू (करीब 22,267 रुपये) है जबकि 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 1,424 रोमानियन लीयू (करीब 24,617 रुपये) है। वहीं मी ए2 लाइट के 3 GB रैम वेरियंट की कीमत 943 रोमानियन लीयू (करीब 16,302 रुपये) और 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 1,143 रोमानियन लीयू (करीब 19,760 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और ये सिर्फ लीक प्राइस हैं।

> ये हो सकते हैं MI A2 और MI A2 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी मी ए2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। कैमरे के तौर पर फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जो 12 मेगापिक्सल प्राइमरी व 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर के साथ आएगा। कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सपॉर्ट करेगा। पावर देने के लिए 3010 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन के ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने की खबरें हैं।
Xiaomi MI A2 Lite में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए अड्रेने 506 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। डिस्प्ले में 5.84 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जिसका रेज़ॉलूशन 2280 x 1080 पिक्सल है। इसमें एक नॉच दी जा सकती है। फोन में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है।

0 Response to "Xiaomi Mi A2 And A2 Lite Launch Event "
Post a Comment